फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firozpur police chased and caught smugglers in city

Punjab Police in Action: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़े तस्कर, आरोपियों की गाड़ी के टायर पर मारी गोली

Tue, 09 Aug 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

बांसी गेट के पास वाहनों की भीड़ थी। एक सफेद रंग की कार वहां से वाहनों को टक्कर मारती हुई निकलने का प्रयास करने लगी। पुलिस उक्त आरोपियों का पीछा कर रही थी।  

विज्ञापन
Firozpur police chased and caught smugglers in city
पंजाब में तस्कर का पीछा करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पुलिस के दो मुलाजिमों को कार के नीचे कुचलने का प्रयास करने के आरोपी दो तस्करों को पुलिस ने हेरोइन के साथ काबू कर लिया है। पुलिस ने गोली चलाकर आरोपियों की कार पंक्चर कर दबोचा है। जख्मी दोनों मुलाजिम सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उधर थाना सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले के बांसी गेट के पास हुई है।

विज्ञापन


थाना सिटी के इंस्पेक्टर मोहित धवन के मुताबिक पुलिस बांसी गेट-दुलचीके रोड पर गश्त कर रही थी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सड़क किनारे कार खड़ी थी, इसमें दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के बराबर लगाकर पूछने का प्रयास किया कि आरोपी कार भगाकर ले गए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी कार भीड़भाड़ वाले इलाके में ले गए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी कई लोगों को टक्कर मारते हुए अपनी कार निकाल रहे थे और पुलिस उनका पीछा कर रही थी। भीड़ में आरोपियों की कार फंस गई तो दो पुलिस मुलाजिम गुरजीत सिंह व सुरेंद्र सिंह ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी उन्हें कार से टक्कर मारते हुए वहां से निकल गए। इंस्पेक्टर मोहित धवन ने आरोपियों का पीछा कर उनकी कार के टायर में गोली मारकर पंक्चर कर दिया और आरोपियों को कार समेत काबू कर लिया। इनकी तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन मिली है। ये हेरोइन बेचने के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास कार खड़ी कर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed