फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing on doctor in Bathinda for extortion

Bathinda: 10 लाख की रंगदारी न देने पर डॉक्टर पर फायरिंग, विरोध में लोगों ने बाजार बंद हाईवे किया जाम

Sun, 15 Jan 2023 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 05:22 PM IST
सार

राज नर्सिंग होम के डाक्टर दिनेश बांसल को कुछ दिनों से फोन आ रहे थे जिसमें उनसे 10 लाख रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। डर के चलते डॉक्टर दिनेश ने मामले में पुलिस के पास सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
Firing on doctor in Bathinda for extortion
डॉक्टर पर फायरिंग करता आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल डाक्टर को मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मैक्स अस्पताल में घायल डाक्टर का हालचाल जानने पहुंचे। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी एसएसपी जे इलेनचेलियन से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। रविवार को तलवंडी साबो के लोगों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


डॉक्टर को डराने के लिए आए थे नर्सिंग होम 
जानकारी के अनुसार राज नर्सिंग होम के डाक्टर दिनेश बांसल को कुछ दिनों से फोन आ रहे थे जिसमें उनसे 10 लाख रंगदारी की मांग कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। डर के चलते डॉक्टर दिनेश ने मामले में पुलिस के पास सूचना नहीं दी। रंगदारी मांगने वाले उन्हें लगातार परेशान कर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। पैसे नहीं मिलने की स्थिति में डॉक्टर को डराने के लिए शनिवार की रात दो नौजवान राज नर्सिंग होम में मरीज बनकर पहुंचे व पूछताछ काउंटर में पर्ची बनाकर डॉक्टर से मिलने के लिए समय मांगा। इसी दौरान दोनों नौजवान जब डॉक्टर के पास पहुंचे तो उसमें से एक ने डॉक्टर से रंगदारी की बात कही व धमकियां देने लगा। उसने डॉक्टर दिनेश को जान से मारने की बात दोहराई। इसके बाद डॉक्टर ने हिम्मत कर मौके पर ही धमकी देने वाले नौजवान को धर दबोचा। इस पर दूसरा नौजवान आपा खो बैठा व अपने साथी को बचाने व वहां से भागने के लिए गोलियां चला दी जिसमें एक गोली डॉक्टर दिनेश बांसल की जांघ में तो एक फर्श पर लगी। इसके बाद दोनों नौजवान वहां से भाग गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना का हाथ होने का शक
घटना की सूचना मिलने पर थाना तलवंडी साबो के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तलवंडी व आसपास के इलाके में जेल में बंद हत्या, रंगदारी वसूली व दूसरी वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गैंग का इस मामले में हाथ है। मनप्रीत मन्ना दो साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने पूर्व गैंगस्टर कुलबीर सिंह नरुआना (39) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इससे पहले तलवंडी साबो में आभूषण की दुकान चलाने वाले एक कारोबारी से गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना के नाम पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। रंगदारी मांगने वालों ने रुपये न देने पर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समूह दुकानदारों ने बाजार बंद कर तलवंडी साबो-खंडा चौक पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया था। 

नाराज लोगों ने बाजार बंद कर लगाया धरना
शनिवार रात की घटना के विरोध में फिर से व्यापारियों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व डाक्टरों ने एसएसपी जे इलेनचेलियन को मिलकर आरोपियों की गिरफतारी की मांग उठाई है। तलवंडी के लोगों ने रविवार को घटना के विरोध में बाजार बंद कर हाईवे पर धरना लगा दिया।  लोगों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को कंट्रोल करने में नाकाम हो रही है पहले रामपुरा फूल में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट की गई। वही इससे पहले व्यापारी से रंगदारी मांगी व जान से मारने की धमकियां दी। अब व्यापारियों को धमकियां देकर रंगदारी मांगी जा रही है। 
 
भाजपा प्रदेश प्रधान पहुंचे अस्पताल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने मैक्स अस्पताल बठिंडा में दाखिल डाक्टर दिनेश बांसल का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि पंजाब में जंगल राज हो रहा है, पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम हो रहा है। वही उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक प्रशासन दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे नहीं डालता, भाजपा इस मामले को लेकर विरोध करेगी व राज्यपाल से मिलकर कानून व्यवस्था के लिए समुचित कदम उठाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की तरफ से आए दिन शिकायतें दी जा रही हैं कि गैंगस्टर के नाम पर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है लेकिन इसमें आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।  

एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना था कि पुलिस उक्त मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकडे़ जाएंगे। वहीं सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

धरने में पहुंचीं आप विधायक बलजिंदर कौर
हाईवे पर लगाए गए धरने में आप विधायक बलजिंदर कौर पहुंचीं। तलवंडी की विधायक कौर ने धरने में पहुंच कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। धरने में पहुंची आप विधायक ने मौके पर जिला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कहा। 

सुखबीर बादल ने सीएम मान पर साधा निशाना
दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने तलवंडी साबो की घटना को लेकर फेसबुक के जरिए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुर्सी के लालच में पंजाब की बागडोर दिल्ली वालों के हाथों में सौंप दी है। जिसके चलते पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पीड़ित परिवार के साथ है। अगर पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ न मिला तो शिअद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। बादल ने कहा कि प्रदेश में लगातार गैंगस्टरवाद बढ़ता जा रहा और अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में पंजाब सरकार फेल साबित हो रही है। बादल ने मुख्यमंत्री मान को सलाह दी कि वे दिल्ली वालों की चापलूसी छोड़ कर पंजाब के लोगों की जान माल की सुरक्षा को यकीनी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed