फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   female devotee who went to Pakistan gone missing nationality and passport number blank on immigration form

खुफिया एजेंसियों में बढ़ी बेचैनी: पाकिस्तान माथा टेकने गई सरबजीत लापता, इमिग्रेशन फॉर्म में सामने आई गड़बड़ी

Fri, 14 Nov 2025 06:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 14 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि महिला जत्थे से अलग कैसे और क्यों हुई, क्या वह किसी स्थानीय स्थान पर रह गई या मामला किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन
female devotee who went to Pakistan gone missing nationality and passport number blank on immigration form
पाकिस्तान माथा टेकने गई सरबजीत लापता - फोटो : AI Image

विस्तार

पाकिस्तान विभिन्न गुरु धामों पर माथा टेकने गई एक महिला श्रद्धालु के लापता होने से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। लापता महिला की पहचान सरबजीत कौर, निवासी जिला कपूरथला, के रूप में हुई है। वह 4 नवंबर को 1,932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थी।

विज्ञापन

इमिग्रेशन फॉर्म में नहीं भरा था राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर
सूत्रों के अनुसार, जत्थे के पाकिस्तान जाने से पहले सरबजीत कौर द्वारा भरे गए इमिग्रेशन फॉर्म में एक अहम गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने फॉर्म में अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर वाली कॉलम खाली छोड़ दी थी, जिससे अब मामला और संदिग्ध हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, इतने महत्वपूर्ण कॉलम का खाली छोड़ा जाना गंभीर जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी जत्थे में नहीं सरबजीत का नाम
जत्थे के अनुसार, 13 नवंबर को कुल 1,922 श्रद्धालु वापस लौटे। जबकि कुछ श्रद्धालु पहले ही वापस आ चुके थे। लेकिन लौटने वाले मुख्य जत्थे की अंतिम सूची में सरबजीत कौर का नाम नहीं था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा विभागों को तुरंत सूचित किया गया और महिला की तलाश तेज कर दी गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क
एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि महिला जत्थे से अलग कैसे और क्यों हुई, क्या वह किसी स्थानीय स्थान पर रह गई या मामला किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा हो सकता है। पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क कर उसकी लोकेशन और मूवमेंट का रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है।

मामला बेहद संवेदनशील
सरबजीत कौर के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इमिग्रेशन रिकॉर्ड, पासपोर्ट डिटेल, यात्राओं के दस्तावेज और पाकिस्तानी अधिकारियों के इनपुट के आधार पर हर पहलू से जांच कर रही हैं। मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और महिला की तलाश के लिए बहु-एजेंसी ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed