फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father of three children eloped with girlfriend in Jalandhar

Punjab: गर्लफ्रेंड के साथ भागा तीन बच्चों का पिता, पुलिस से पहले पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ...

Mon, 23 Sep 2024 07:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में तीन बच्चों का पिता परिवार को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस एक हफ्ते तक उसे ढूंढ नहीं पाई। वहीं, पत्नी ने ही अपने पति को ढूंढ निकाला। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी।  

विज्ञापन
Father of three children eloped with girlfriend in Jalandhar
Ad crime - फोटो : Meta AI

विस्तार

पंजाब के जालंधर में तीन बच्चों का पिता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ परिवार को छोड़कर भाग गया। व्यक्ति एक सप्ताह से घर से फरार था। उसकी पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस से पहले पत्नी ने ही अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ। 
विज्ञापन


मामला रविवार देर रात का है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह मामले को शांत करवाया। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह बस्ती गुजां में स्थित बर्फ वाले कारखाने के पास रहती है। करीब 8 साल पहले उसने उक्त व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद कुछ समय तो सब कुछ सही चला, लेकिन फिर उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हो गए। उसका पति अक्सर उसके साथ घूमता था, जिसके बारे में कई बार उसे लोगों ने बताया भी था। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार को उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं चला गया। एक हफ्ते से उसकी तलाश की जा रही थी, मगर कुछ पता नहीं चला था। रविवार की रात उसके भाई के किसी दोस्त ने उसे देखा तो सारे मामले की जानकारी उसे दी। इसके बाद पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed