{"_id":"66c1d98ee2799cf5350d8dec","slug":"father-of-four-children-dies-of-drug-overdose-in-moga-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राखी से पहले नशे ने छीन लिया तीन बहनों का भाई, नशे की ओवरडोज से मोगा में चार बच्चों के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राखी से पहले नशे ने छीन लिया तीन बहनों का भाई, नशे की ओवरडोज से मोगा में चार बच्चों के पिता की मौत
Sun, 18 Aug 2024 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:53 PM IST
सार
पंजाब में राखी से पहले नशे की ओवरडोज से तीन बहनों के भाई की मौत हो गई। वहीं मृतक कीमती लाल चार बच्चों का पिता था, लेकिन नशे की वजह से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
मृतक कीमती लाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशे की ओवरडोज मौत के आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मोगा में नशे की वजह से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं राखी से एक दिन पहले तीन बहनों से उनका भाई बिछड़ गया। यहां एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है।
विज्ञापन
मोगा के गिल रोड साधा वाली बस्ती से शनिवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला था। रविवार को परिजनों ने शव की सिनाख्त की। मृतक के पहचान कीमती लाल (35) वासी मोगा के तौर पर हुई है। कीमती लाल नशे का आदि था। कुछ दिनों से चिट्टे की टीका लगा रहा था। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
परिवार ने आरोप लगाया की मोगा के खुलेआम नशा बिक रहा है। जो बंद होना चाहिए ताकि और किसी के बच्चे अनाथ न हो। पुलिस ने परिवार के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के पत्नी संतोष रानी ने कहा के पति कीमती लाल नशे का आदि था। वह पहले भी साधा वाली बस्ती से नशा लेकर आता था। शनिवार सुबह वह काम पर गया था और रात को घर वापस नहीं आया। रविवार सुबह पता लगा पति के मौत हो गई। संतोष रानी ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं। इन बच्चों को वह अकेले कैसी पालेगी। मृतक की पत्नी ने इंसाफ की मांग की है। महिला का कहना है कि नशे से उसके बच्चों की तरह किसी दूसरे के बच्चे अनाथ न हो। नशा बेचने वालों पर सख्त करवाई की जाए।
जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने कहा की हमें सूचना मिली थी के गिल रोड साधा वाली बस्ती पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। उसको अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पहचान के बाद कीमती लाल के परिवार के बयान पर मामल दर्ज कर 194 बीएनएस के तहत करवाई की गई है।