फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers sit on Dharna in Bathinda Demands compensation for cotton crop damage by Gulabi Sundi

पंजाब: गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई कपास की फसल के मुआवजे की मांग, बठिंडा में किसानों ने लगाया धरना

Mon, 25 Oct 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Oct 2021 03:27 PM IST
सार

किसानों का आरोप था कि कुदरती आफतों से पिछले समय के दौरान बर्बाद हुई फसल का भी प्रदेश सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। कुछ किसानों ने कर्ज एवं आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।  

विज्ञापन
Farmers sit on Dharna in Bathinda Demands compensation for cotton crop damage by Gulabi Sundi
बठिंडा के मिनी सचिवालय को घेरकर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलाबी सुंडी के हमले से बर्बाद हुई कपास की फसल के मुआवजे को लेकर सोमवार को बठिंडा में किसानों ने मिनी सचिवालय के तीनों गेटों के आगे धरना लगाकर केंद्र एवं चन्नी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने एलान किया कि यह धरना तब जक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बठिंडा: खुद को सिविल जज बताकर लोगों से ठगी करती थी महिला, पति और ड्राइवर के साथ गिरफ्तार 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले लगे इस धरने की अगुवाई कर रहे किसान नेता जसवीर सिंह ने बताया कि मालवा एरिया में गुलाबी सुंडी ने हमला कर पूरी फसल बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री चन्नी ने दौरा कर खेतों में बर्बाद हुई कपास की फसल का जायजा लिया था लेकिन आज तक पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया। इसके अलावा कुदरती आफतों से पिछले समय के दौरान बर्बाद हुई फसल का भी किसानों को प्रदेश सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। कुछ किसानों ने कर्ज एवं आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। किसानों की खुदकुशी के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने एलान किया कि किसानों का धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि का एलान नहीं करती। अगर प्रशासन ने किसानों के साथ किसी तरह की कोई जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed