फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Returning from Protest are being Welcomed in Punjab

पंजाब लौटे किसान: शंभू बॉर्डर पर विमान से हुई फूलों की बारिश, खनौरी बॉर्डर पर स्वागत को उमड़ा लोगों का हुजूम

Sat, 11 Dec 2021 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 04:42 PM IST
सार

भाकियू एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि खेती कानूनों का रद्द होना और कई अन्य किसानी मांगों को मानना किसानों के धैर्य, एकता व जज्बे की जीत है।

विज्ञापन
Farmers Returning from Protest are being Welcomed in Punjab
शंभू बॉर्डर पर किसानों का स्वागत। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली आंदोलन से लौटे संघर्षशील किसानों का शनिवार को पंजाब की धरती पर कदम रखते ही जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली से शंभू बॉर्डर पहुंचने पर एक विमान ने किसानों पर फूलों की बौछार की। विमान की व्यवस्था एक अनिवासी भारतीय ने की थी। वहीं हरियाणा से सटे पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर जिले के  दर्जनों गांवों के लोग, बच्चे और महिलाएं सुबह से ही डटे थे और दोपहर बाद दिल्ली आंदोलन से लौटे किसानों व महिलाओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाकियू के प्रतिनिधियों को फूलमालाएं पहनाई गईं और किसान आंदोलन के हक में जोरदार नारेबाजी करके एकता का परिचय दिया गया। 

विज्ञापन


चारों तरफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां समेत अन्य किसान संगठनों के झंडे लहरा रहे थे। बुजुर्ग महिलाओं को जोश देखते ही बनता था। बुजुर्ग महिला दिलीप कौर ने कहा कि ‘किसानां दी इस जीत ने तां पूरे देश विच्च अलख जगा दित्ती है। पंजाब दे हर घर विच्चों उठी इस आवाज नूं दबिया नहीं जा सकदा सी। मैं सारियां नूं बधाई दिंदी हां। वाहेगुरू सबनूं चढदीकला च रखे।’   
विज्ञापन


भाकियू एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि खेती कानूनों का रद्द होना और कई अन्य किसानी मांगों को मानना किसानों के धैर्य, एकता व जज्बे की जीत है। किसानों ने अपने वजूद को बचाने के लिए संघर्ष किया है। लेकिन किसानों का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। 15 दिसंबर के बाद अगली रणनीति तय होगी। इस मौके पर जसवंत सिंह तोलावाल, सुखपाल सिंह माणक, दरबारा सिंह छाजला समेत सभी संघर्षशील किसानों का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोरिंडा में बोले सीएम चन्नी-लौट रहे किसानों का गेट लगाकर करेंगे स्वागत 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कृषि कानून रद्द होने और मोर्चा फतह होने की संयुक्त किसान मोर्चे को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गेट लगा कर किसानों का पंजाब आने पर स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री चन्नी मोरिंडा स्थित अपनी रिहायश पर पंचायतों को मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंचायतों की समस्याएं सुनी। पत्रकारों से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि पूर्ण कर्ज माफी के बारे में केंद्र सरकार के साथ बात कर इसमें सहायता करने की मांग की जा रही है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास भी टैक्स का पैसा जाता है और इसके लिए किसानों और खेत मजदूरों का पूर्ण कर्ज क्षमा करने के लिए प्रधानमंत्री को मिल कर कोई पॉलिसी बनाई जाएगी। एक साल तक आंदोलन चलने के कारण पंजाब का बड़ा नुक्सान हुआ है जिसके लिए केंद्र सरकार को किसानों व खेत मजदूरों का कर्ज माफ करने में साथ देना चाहिए। उन्होने कहा कि कर्ज माफी की राशि काफी बड़ी है, जिसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत हिस्सा दे और पंजाब सरकार 40 प्रतिशत हिस्सा डाले।  

बरनाला में दिल्ली से लौटे किसानों के स्वागत में बरसाए गए फूल

दिल्ली से फतेह मार्च कर भारतीय किसान यूनियन कादियां से संबंधित सभी किसान जिला प्रधान जगसीर सिंह छनीवाल की अगुवाई में घर लौट आए। बरनाला में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल व एक वर्ष मोर्चे में शामिल रहने वाले बापू मेजर सिंह को लोगों और आप विधायक मीत हेयर की तरफ से फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली बॉर्डर से चला फतेह मार्च शनिवार को बुढ़लाडा से होता हुआ पंजाब में दाखिल होगा। इस फतेह मार्च के स्वागत की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। फतेह मार्च का स्वागत हंडिआया में किया जाएगा। किसानों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगाया धरना भी अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। मोर्चे के राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के अनुसार 15 दिसंबर को धरने का अंतिम दिन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed