फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Protest in Punjab on call of Sanyukta Kisan Morcha

Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में किसानों का प्रदर्शन, केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप

Sun, 31 Jul 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि दिल्ली में किसान आंदोलन समाप्त करवाने के लिए केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए। किसानों ने तीन बजे तक रेल पटरी पर धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
Farmers Protest in Punjab on call of Sanyukta Kisan Morcha
बठिंडा में रेल ट्रैक पर डटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले किसानों ने रविवार सुबह 11 बजे रेल ट्रैकों पर धरना लगा दिया। किसानों ने तीन बजे तक रेल पटरी पर धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि दिल्ली में किसान आंदोलन समाप्त करवाने के लिए केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए। वहीं दिल्ली-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे फाटक पर किसानों ने धरना लगाया। वहीं फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के पास किसान ट्रैक पर आ गए हैं और उन्होंने जालंधर से फिरोजपुर और अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को मक्खू रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है।
विज्ञापन

मुक्तसर में किसानों ने घेरा रेलवे प्लेटफार्म 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुक्तसर में बड़ी संख्या में किसानों ने रविवार को रेलवे प्लेटफार्म पर धरना लगा दिया। हालांकि किसानों का रेल रोकने का प्रोग्राम था, मगर समय से पहले वाली ट्रेनों के रवाना होने व रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन को फाजिल्का में ही रोके जाने के चलते किसानों ने प्लेटफार्म पर धरना लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते भारी पुलिस दल तैनात किया गया है। अप्रिय घटना की संभावना के चलते फायर ब्रिगेड का प्रबंध भी किया गया है। ड्रोन के जरिए भी किसानों की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। उधर, भाकियू डकौदा के जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह उड़ांग, जगराज सिंह रंधावा, गुरमीत सिह समेत बड़ी गिनती में किसानों ने लखीमपुर खीरी के किसानों के हत्यारों को सजा देने, दिल्ली संघर्ष दौरान किसानों पर दर्ज हुए केस रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed