{"_id":"696efb4a67cadb75880d4a4f","slug":"farmers-detained-in-longowal-released-from-patiala-jail-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunam: लोंगोवाल में हिरासत में लिए किसान पटियाला जेल से रिहा, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunam: लोंगोवाल में हिरासत में लिए किसान पटियाला जेल से रिहा, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप
Tue, 20 Jan 2026 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:19 AM IST
सार
लोंगोवाल में रविवार देर रात धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। सोमवार रात जैसे ही किसान नेता रिहा होकर बाहर आए, समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
जेल से रिहा किसानों का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोंगोवाल में चल रहे धरने के दौरान हिरासत में लिए गए किसानों को सोमवार रात पटियाला जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान समर्थकों ने हार पहना कर किसानों का स्वागत किया।
जेल से बाहर आते ही भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद) के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल और दिलबाग सिंह हरीगढ़ ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से बाहर आते ही भारतीय किसान यूनियन (एकता आजाद) के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल और दिलबाग सिंह हरीगढ़ ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गांवों में घेरकर लेंगे पाई-पाई का हिसाब
किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के हर नागरिक को सरकार से सवाल पूछने का संवैधानिक अधिकार है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। जसविंदर लोंगोवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। लेकिन याद रहे, आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सत्तापक्ष के हर प्रतिनिधि को गांवों में घेरकर सवाल पूछे जाएंगे। जनता इनसे अपनी पाई-पाई का हिसाब लेगी।
विज्ञापन