फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Blackened Hoardings of CM Charanjit Channi in Bathinda

बठिंडा: किसानों ने सीएम के विज्ञापन बोर्ड पर पोती कालिख, गुलाबी सुंडी से बर्बाद फसल के मुआवजे की कर रहे हैं मांग

Wed, 27 Oct 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 04:59 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया तो ऐसे में सरकार को कोई अधिकार नहीं कि वह किसानों की फोटो उपयोग कर मुख्यमंत्री की फोटो के साथ विज्ञापन पोस्टर लगाए।

विज्ञापन
Farmers Blackened Hoardings of CM Charanjit Channi in Bathinda
बठिंडा में सीएम के होर्डिंग पर कालिख लगाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा में किसानों को गुलाबी सुंडी से बर्बाद फसल का मुआवजा देने के बारे में लगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वाले फ्लेक्स बोर्ड बुधवार को किसानों ने फाड़ दिए और उन पर कालिख पोत दी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले किसानों ने एलान किया कि हर रोज सरकार के खिलाफ नया एक्शन किया जाएगा। इसके अलावा जब तक किसानों को बर्बाद हुई कपास की फसल का मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन


बुधवार को तीसरे दिन में धरने के दौरान मौजूद किसानों ने शहर के बस स्टैंड और अन्य जगहों पर मुख्यमंत्री चन्नी की फोटो लगे बोर्ड पर कालिख पोती और उसके बाद उन्हें फाड़ दिया गया। किसान नेता जसवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री चन्नी की फोटो वाले किसानों से संबंधित विज्ञापन पोस्टर लगे हैं, उन सभी पर कालिख पोत कर फाड़ दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर भिड़े सिद्धू-कैप्टन: नवजोत ने अमरिंदर को कहा भाजपा का वफादार सीएम, कैप्टन का पलटवार-इनके पास दिमाग नहीं है 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दिया तो ऐसे में सरकार को कोई अधिकार नहीं कि वह किसानों की फोटो उपयोग कर मुख्यमंत्री की फोटो के साथ विज्ञापन पोस्टर लगाए। उन्होंने कहा कि अब नींद में सो रही प्रदेश सरकार को जगाने के लिए किसानों की ओर से हर रोज नया एक्शन लिया जाएगा। 

किसानों के धरने के कारण पूरा कामकाज प्रभावित 
पिछले तीन दिन से मिनी सचिवालय के चारों तरफ चल रहे किसानों के धरने के कारण सभी विभागों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों की तरफ से चाहे पुलिस लाइन में अपना कार्यालय बनाकर कामकाज किया जा रहा है, पर अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों का काम पूरी तरह प्रभावित हुआ। इसके अलावा तहसील कांप्लेक्स में रोज कमाई कर परिवारों को चलाने वाले लोगों का काम भी पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। मिनी सचिवालय चारों तरफ से बंद होने के कारण वहां काम करवाने आने वाले लोगों का काम प्रभावित हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed