फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   farmer, protest, dc

‘सानू गोली मार दो पर साडी फसल बचा लो’

Tue, 22 Jul 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 22 Jul 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
गांव सद्दा सिंह वाला में एक हफ्ते पहले हुई भारी बारिश से डूबी फसल में से पानी की निकासी के लिए किसानों ने मंगलवार शाम करीब मिनी सचिवालय के बाहर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बाहर आए डीसी के पैरों में किसानों ने पगड़ी रखकर अपनी फसल को बचाने की गुहार लगाई। रोते-रोते किसानों ने कहा कि डीसी साहब! सानू गोली मार दो पर साडी फसल बचा लो। इस पर डीसी ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इससे पहले मंगलवार सुबह पानी निकासी को लेकर गांव में दो पत्तियों के किसान आमने-सामने आ गए। टकराव के कारण गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। गांव की गिल पत्ती के सदस्य पंचायत गुरदेव सिंह के अलावा मक्खन सिंह, बलवीर सिंह, राम सिंह और हरविंदर सिंह ने बताया कि हफ्ता पहले हुई भारी बारिश से करीब 100 एकड़ जमीन में लगी धान के अलावा चारे की फसल डूब गई है। बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण गांव की श्मशान भूमि के अलावा सरकारी स्कूल में भी पानी जमा है। मंगलवार को जमा पानी में ही एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



किसानों ने बताया कि गांव में से गुजरती सड़क को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत तकरीबन दो फुट ऊंचा करने से पानी की निकासी रुक गई है। बारिश के पानी की निकासी की समस्या काफी अरसे से है लेकिन पहले पानी सड़क के जरिये ड्रेन में चला जाता था। अब सड़क ऊंची होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इस मौके पर किसान हरविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन ने पानी की निकासी के लिए प्रबंध कर दिया और जेसीबी मशीन भी लगा दी। पाइप भी मौके पर लाकर डाल दिए। मंगलवार को गांव की संधू पत्ती के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और जिला प्रशासन ने काम रोक दिया। इस दौरान दोनों पत्तियों के किसान आमने-सामने आ गए और पुलिस ने बहुत मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद शाम करीब चार बजे गिल पत्ती के किसान ट्रालियों में भर कर जिला सचिवालय पहुंचे और वहां यातायात जाम कर धरना लगा कर बैठ गए। इस मौके पर पीड़ित किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने आरोप लगाया कि इस गांव की संधू पत्ती के एक ग्रंथी की बादल परिवार से नजदीकी होने के कारण राजनीतिक दबाव में उनके साथ बेइंसाफी हो रही है।




सूचना मिलने पर किसानों की बात सुनने के लिए डीसी परमिंदर सिंह गिल बाहर आए तो किसानों ने रोते-रोते उनके पांव में पगड़ी रखकर कहा कि राजनीतिक दबाव से हट कर उनकी फसल बरबाद होने से बचाई जाए। इस दौरान डीसी के अलावा उप मंडल मजिस्ट्रेट सुरिंदर कौर और डीएसपी (डी) हरपाल सिंह रंधावा ने किसानों को पानी की निकासी का भरोसा दिया। इस मौके पर अन्य पुलिस और सिविल अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed