फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer dies due to electric shock in fields in Kapurthala

किसान को खेतों तक खींच लाई मौत: कपूरथला में चारा काटने पहुंचा किसान, इससे पहले कुछ समझ पाता, चली गई जान

Mon, 30 Sep 2024 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला के गांव लक्खन कलां एक किसान की मौत हो गई। किसान सोमवार सुबह खेतों पर मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचा था, लेकिन यहां मौत उसका इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock in fields in Kapurthala
मृतक किसान साबी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौत कब, कहां, कैसे आ जाए किसी को नहीं पता। ऐसी ही घटना पंजाब के कपूरथला में हुई है। यहां एक किसान को मौत खेतों तक खींच लाई। किसान चारा काटन खेतों पर पहुंचा था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना कपूरथला गांव लक्खन कलां में हुई है। गांव का एक किसान सोमवार सुबह खेतों पर चारा काट रहा था। अचानक बिजली की तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान साबी (50) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पत्ती खिजरपुर गांव लक्खन कलां के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव लक्खन कलां के खेतों में चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद एएसआई निरवैर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साबी के खेतों में नजदीक के खंबे से रात को बिजली की तार टूट कर गिरी थी। सोमवार सुबह जब साबी खेतों में चारा काट रहा था तो इसी दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली की तार से करंट लगने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई है। एसएचओ सोनामदीप कौर ने यह भी बताया कि फिललहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed