फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Faridkot coldest in Punjab with 4.5 degrees, minimum temperature will fall by 2 to 3 degrees in coming days

Weather: पंजाब में 4.5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा, आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री गिरेगा

Sat, 29 Nov 2025 08:04 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Nov 2025 08:04 AM IST
सार

अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 25.2 डिग्री, पटियाला का 26.7 डिग्री, पठानकोट का 24.6 डिग्री, गुरदासपुर का 24.0 डिग्री, फिरोजपुर का 23.8 डिग्री, फाजिल्का का 24.0 डिग्री और होशियारपुर का 24.1 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Faridkot coldest in Punjab with 4.5 degrees, minimum temperature will fall by 2 to 3 degrees in coming days
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हल्के कोहरे व कोल्ड वेव चलने से ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को 4.5 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी यह सामान्य के पास बना हुआ है। अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 27.6 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 25.2 डिग्री, पटियाला का 26.7 डिग्री, पठानकोट का 24.6 डिग्री, गुरदासपुर का 24.0 डिग्री, फिरोजपुर का 23.8 डिग्री, फाजिल्का का 24.0 डिग्री और होशियारपुर का 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, लुधियाना का 7.6 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 8.8 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.3 डिग्री, बठिंडा का 7.2 डिग्री (0.2 डिग्री नीचे), फिरोजपुर का 7.5 डिग्री और होशियारपुर का 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed