{"_id":"66c4108018d529514f0cac89","slug":"family-gotten-ill-after-consuming-sweets-in-faridkot-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: रसगुल्ले खाने से परिवार के छह सदस्य बीमार, रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकान से खरीदे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: रसगुल्ले खाने से परिवार के छह सदस्य बीमार, रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकान से खरीदे थे
Tue, 20 Aug 2024 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:11 AM IST
सार
फरीदकोट के एक परिवार ने शहर की ही दुकान से रसगुल्ले खरीदे थे। परिवार में जिन्होंने रसगुल्ले खाए, उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
दुकान से खरीदे रसगुल्ले खाकर परिवार बीमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदकोट की संजय नगर बस्ती में रक्षा बंधन पर मिठाई की दुकान से लाए गए रसगुल्ले खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
परिवार के अनुसार यह मिठाई शहर की एक दुकान से खरीदी गई थी। परिवार के जिन जिन सदस्यों ने रसगुल्ला खाया, उन्हें उल्टियां आने लगी। सभी को पहले सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। परिवार ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में परिवार ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।