फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dr Bhimrao Ambedkar statue vandalized in Batala

पंजाब में फिर हुआ बाबा साहब का अपमान: आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा; लोगों में रोष, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 07:50 PM IST
सार

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का पंजाब में एक बार फिर से अपमान किया गया। बटाला में आंबेडकर की प्रतिमा से तोड़ फोड़ हुई है। इससे पहले अमृतसर में भी 26 जनवरी को ऐसी घटना हुई थी। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar statue vandalized in Batala
बटाला में आंबेडकर की प्रतिमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

26 जनवरी को पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई थी। वहीं, तीन माह के भीतर पंजाब में दूसरी बार बाबा साहब का अपमान किया गया है। इस बार पंजाब के बटाला में उनकी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। 

विज्ञापन


बटाला के मीयां मोहल्ला में लगे भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी शरारती तत्व द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। बाबा साहिब की प्रतिमा के एक हाथ एक ऊंगली टूटी हुई थी। घटना का पता बुधवार को लगा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंच मौके पर पहुंचा जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस घटना से नाराज लोगों ने रोष प्रदर्शन भी किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा साहब मूर्ति की ऊंगली लंबे समय से बुत्त की मरम्मत न होने के कारण टूटी हो सकती है। लेकिन फिर भी इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है। एसपी जसवंत कौर, डीएसपी सिटी संजीव कुमार और एसएचओ सिटी सुखजिंदर सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथ्यों का पता लगाने के लिए की जा रही है जांच- एसएसपी बटाला
एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि बटाला पुलिस को डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को संभावी नुकसान के बारे में सूचना मिली थी। जांच में पाया गया है कि मूर्ति बिल्कुल ठीक है, सिर्फ मामूली नुकसान देखने को मिला है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed