फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   dispute over possession of Dera in Jagraon two parties attacked with swords many injured

जगरांव में खूनी संघर्ष: डेरे पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में चली तलवारें, व्यक्ति की उंगलियां कटी

Thu, 12 Sep 2024 10:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 10:11 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में वीरवार को दो पक्षों में डेरे पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक व्यक्ति के हाथ की उंगलियां कट गई।

विज्ञापन
dispute over possession of Dera in Jagraon two parties attacked with swords many injured
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव शहर के अगवाड़ लोप्पो डाला में बने बाबा निर्मल सिंह के डेरे पर दो गुटों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे को जान से मारने के लिए उतारू हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से तलवारें चलीं। इस लड़ाई में एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तलवारों से हुए हमले में एक व्यक्ति के हाथ की अंगुलियां भी कट गईं तो कुछ लोगों के सिर पर चोट आई है। 

विज्ञापन


सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे घायल अमरजीत सिंह ने बताया कि बाबा निर्मल सिंह के डेरे पर बाबा जी ने एक बच्चे को गोद लेकर अपनी गद्दी सौंप रखी है। बच्चा नाबालिग होने के कारण डेरे में साफ-सफाई का काम करने वाली महिला डेरे पर अधिकार जमाने ली है। इतना ही नहीं महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें झूठे हाथों से गुरु साहिब को छुआ जा रहा था। अपने हाथों से डेरा जाते देखकर बीबी ने कुछ निहंगों को डेरे में बिठा लिया और बाबा के गोद लिए बेटे को डेरे से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के शिवदीप सिंह ने बताया कि डेरे में पाठ चल रहे हैं, जिसको लेकर वह डेरे में आए थे। वह डेरे के बाहर बैठे थे तो एक महिला ने उन पर आरोप दबका मारने का आरोप लगाया। इसी दौरान अन्य लोगों ने आकर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed