फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dense Fog in Punjab zero visibility

पंजाब में धुंध का कहर जारी: पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे, अमृतसर में शून्य विजिबिलटी से फ्लाइट रद्द

Tue, 07 Jan 2025 10:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए पंजाब में कईं जगहों पर बेहद घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के तापमान में 2.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे गिर गया है।

विज्ञापन
Dense Fog in Punjab zero visibility
लुधियाना में कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को घनी धुंध का प्रकोप रहा और सूर्य देवता के दर्शन न होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। पंजाब का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे गिर गया। वहीं अमृतसर में विजिबिलटी शून्य दर्ज की गई और लुधियाना व पटियाला में 400-400 मीटर दर्ज की गई। 

विज्ञापन

मुबंई व मलेशिया को आने-जाने वाली फ्लाइट हुई रद्द

कोहरे के कारण मंगलवार को अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुबंई से आने व जाने वाले इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे भी दिल्ली को जाने वाले इंडिगो कंपनी की फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट ने सुबह 6.45 पर अमृतसर लैंड करना था। लेकिन विजिबिलिटी जीरो रहने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसी तरह रात 11.25 पर मलेशिया जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

कोहरा रहने के कारण इसके अलावा भी कई अन्य फ्लाइट अपने समय से देरी से आई और रवाना हुई। इनमें दुबई, मिलान, सिंगापुर, अहमदाबाद सहित कई अन्य देशों व शहरों को आने-जाने वाली फ्लाइट शामिल है। सुबह 8.40 पर दुबई जाने वाली फ्लाइट ने दोपहर 12.17 पर उड़ान भरी। सुबह 11.05 पर मिलान जाने वाली फ्लाइट ने 11.55 पर उड़ान भरी। इसी तरह 12.55 पर कोलकाता जाने वाले 1.55 पर उड़ान भरी। शाम चार बजे बैंकाक जाने वाली फ्लाइट ने 4.42 पर उडना भरी। यह सारी फ्लाइट लेट होने के कारण लोग भी घंटो तक एयरपोर्ट पर बैठे इंतजार करते रहे। वहीं कोहरा रहने के कारण पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप निकली थी। जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की।

सबसे अधिक 20.3 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर का पारा 17.1 डिग्री, लुधियाना व पटियाला का 13.6 डिग्री, पठानकोट का 16.2 डिग्री, बठिंडा का 16.0 डिग्री, गुरदासपुर का 15.3 डिग्री, संगरूर का 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा का पारा सामान्य से सबसे अधिक 5.2 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री, लुधियाना का 10.2, पटियाला का 10.4, पठानकोट का 10.7, बठिंडा का 8.0 डिग्री, बरनाला का 9.7, फरीदकोट का 9.1 व संगरूर का 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed