फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   death, case, truck, driver, get, prisonment

18 लोगों की मौत मामले में ट्रक चालक को कैद

Sat, 02 Aug 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 02 Aug 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
death, case, truck, driver, get, prisonment
एडीशनल जिला एवं सेशन जज गुरजंट सिंह की अदालत ने दो परिवारों के 18 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को सात साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



मोगा-फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग स्थित थाना सदर के पास 6 मई 2012 को ट्रक और टाटा 407 की सीधी टक्कर में 5 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक परिवार के 10 और एक परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। मृतक टाटा 407 में नानकसर से माथा टेक लौट रहे थे।
विज्ञापन




हादसे में गांव दौलतपुरा नीवा के पाला सिंह, उसकी पत्नी चरनजीत कौर, पुत्र सुरजीत सिंह और रणजीत सिंह, बहू इंद्रजीत कौर और मनप्रीत कौर, पोता गुरप्रीत सिंह, रनबीर सिंह, पोतियां मनप्रीत कौर और सनप्रीत कौर, तरनबीर सिंह पुत्र छिंदर सिंह और सुरिंदर कुमार पुत्र अमर चंद के अलावा गांव दौलतपुरा ऊंचा निवासी रूप सिंह, उसकी पत्नी बलविंदर कौर, पुत्र सतनाम सिंह, बेटियां हरमनप्रीत कौर और नवदीप कौर के अलावा जसवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना सदर पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक सुखविंदर सिंह निवासी कोट करोड़ कलां के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एडिशनल जिला एवं सेशन जज गुरजंट सिंह की अदालत ने ट्रक चालक को दोषी करार देते उसे 7 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।




कुछ दिन पहले आरोपी के वारिसों ने जिला पुलिस प्रमुख को पत्र लिख इस केस की दोबारा तफ्तीश करने की मांग करते हुए कहा था कि ट्रक को सुखविंदर सिंह नहीं बल्कि क्लीनर चला रहा था। जिला पुलिस ने इस अर्जी पर गौर करते हुए अदालत को इस केस की दोबारा तफ्तीश के लिए अर्जी दी थी लेकिन इस केस की सुनवाई पूरी होने के कारण अदालत ने इस अर्जी के आधार पर आरोपी को कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed