फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead body of missing youth found Harvinder name also in case of robbery of Rs 17 lakh in PNB ATM in Halwara

Punjab: लापता युवक का मिला शव, PNB एटीएम में 17 लाख की लूट मामले में भी आया हरविंदर का नाम; उलझी पुलिस

Wed, 25 Sep 2024 10:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

पंजाब के हलवारा में एक युवक का शव मिला है। मृतक हरविंदर सिंह दो दिन से लापता था। वह हलवारा के गांव सराभा के रहने वाला था। वहीं, हलवारा में पीएनबी एटीएम लूट मामले में भी सराभा के हरविंदर सिंह का नाम आया था। पुलिस इस मामले में उलझ गई है। 

विज्ञापन
Dead body of missing youth found Harvinder name also in case of robbery of Rs 17 lakh in PNB ATM in Halwara
मृतक हरविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा के गांव सराभा के हरविंदर सिंह (22) का शव रूपापत्ती की हद में नूरपुरा रजबाहे के पानी में तैरता मिला है। हरविंदर दो दिन से लापता था। युवक के सिर और कान पर चोट के निशान मिले हैं। रायकोट सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव सराभा के हरविंदर सिंह का नाम पीएनबी एटीएम लूट मामले में भी सामने आया है। हालांकि मृतक वही हरविंदर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि नूरपुरा रजबाहे में गांव रूपापत्ती के पास एक शव पानी में तैर रहा है। उन्होंने शव को पानी से निकलवा शिनाख्त के लिए रखवा दिया। इस दौरान मृतक की पहचान हरविंदर सिंह निवासी सराभा के तौर पर हो गई।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह मंडी अहमदगढ़ में अपने जीजा अमृतपाल सिंह के मोटर गेराज में काम करता था और सोमवार रात वहीं से अपनी बाइक पर घर वापस आ रहा था। उसी दिन आखिरी बार रात 8 बजे के करीब परिवार से बात हुई थी। उसके मोबाइल की लोकेशन गांव लील के पास मिली है। गांव लील से कई किलोमीटर दूर पानी के छोटे से रजबाहे से उसकी लाश मिलना कई तरह के शक पैदा कर रहा है। हरविंदर की बाइक भी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों गांव लम्मे स्थित पीएनबी के एटीएम से 17 लाख रुपये की लूट मामले में हठूर पुलिस ने रायकोट के स्पा सेंटर की दो महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद इसमें शामिल चार आरोपियों को फरार बताया था। आरोपियों की पहचान राजविंदर सिंह वासी बल्लुआणा, मनप्रीत सिंह वासी मोगा और संदीप सिंह एवं हरविंदर सिंह वासी सराभा के तौर पर बताई गई थी। पुलिस ने इसे एक ही गांव और दो लोगों का एक ही नाम होने के चलते गलत पहचान का मामला बताया, लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारी फरार या फिर हिरासत में लिए गए किसी हरविंदर के होने के बारे में कुछ भी बता नहीं पाई है। 


मृतक हरविंदर सिंह के पिता संतोख सिंह की दो महीने पहले मौत हो चुकी है और वो 4 बहनों का इकलौता भाई था। गांव में हर कोई दबी जुबान में पुलिस की कहानी को गलत तो कह रहा है। हरविंदर के अब्बूवाल वासी जीजा करमजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को हरविंदर ने किसी को 1600 रुपये ट्रांसफर किए थे और लील गांव के पास आखिरी फोन किया था। पुलिस की दूसरी थ्योरी लूट और कत्ल किए जाने की भी है क्योंकि हरविंदर की बाइक और मोबाइल फोन भी गायब है। रायकोट सदर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed