फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   young man killed his sister and brother-in-law in a land dispute in Faridkot

पंजाब में रिश्तों का कत्ल: फरीदकोट में युवक के सिर पर खून सवार, भाई ने बहन और जीजा को उतारा मौत के घाट

Fri, 28 Mar 2025 12:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट में युवक के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी बहन और जीजा को मौते की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने ऐसा जमीनी विवाद को लेकर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
young man killed his sister and brother-in-law in a land dispute in Faridkot
कमरे में पड़ी पति और पत्नी की लाश - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जमीन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। फरीदकोट में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी बहन और उसके पति (जीजा) को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने दोनों पर तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हरप्रीत कौर रेशम सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


फरीदकोट के थाना सादिक के अधीन गांव कानियांवाली में यह खौफनाक घटना हुई है। पुश्तैनी जमीन के विवाद में आरोपी भाई अर्शप्रीत सिंह ने अपनी बहन और बहनोई पर तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह की है। 
विज्ञापन


young man killed his sister and brother-in-law in a land dispute in Faridkot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

पति के साथ मायके आई थी हरप्रीत कौर
मृतका हरप्रीत कौर अपने पति रेशम सिंह के साथ बीमार पिता गमदूर सिंह की सेवा के लिए मोगा से मायके आई थी। पिता की करीब 8 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर भाई अर्शप्रीत सिंह और बहन हरप्रीत कौर के बीच विवाद चल रहा था। वीरवार रात को दोनों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई। शुक्रवार सुबह दोनों की बीच दोबारा झगड़ा हुआ। इस दौरान अर्शप्रीत ने बहनोई रेशम सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई बहन हरप्रीत पर भी वार किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन को जमीन देने के शक में की वारदात 
पुलिस के मुताबिक अर्शप्रीत को आशंका थी कि पिता अपनी जमीन का हिस्सा बहन के नाम कर सकते हैं। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी अर्शप्रीत सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed