{"_id":"67f2287bc0f4f630d10a97dc","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-ferozpur-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के उड़े परखच्चे: फिरोजपुर में ट्राला और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार के उड़े परखच्चे: फिरोजपुर में ट्राला और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
Sun, 06 Apr 2025 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:05 PM IST
सार
फिरोजपुर में रविवार को कार और ट्राले के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हुई है। ट्राले से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर के गांव वलूर की सुक्कड़ नहर के पास ट्राले और ऑल्टो कार के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हादसे में ऑल्टो कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों रिश्तेदार थे और किसी धार्मिक स्थान पर जा रहे थे। हादसे में लखवीर व मन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्राला जीरा की तरफ से आ रहा था जबकि ऑल्टो कार में सवार दोनों व्यक्ति फिरोजपुर की तरफ से जा रहे थे। जब गांव वलूर के पास सुक्कड़ नहर के नजदीक पहुंचे तो आमने-सामने टक्कर हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कुलगढ़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ट्राले को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन