फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Truck hit scooty two youth died in Sunam

Accident: पंजाब में सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत, कैंटर ने स्कूटी को उड़ाया, खाना खाने जा रहे थे दोनों युवक

Sun, 06 Apr 2025 11:21 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:21 AM IST
सार

पंजाब में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुनाम में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई

विज्ञापन
Truck hit scooty two youth died in Sunam
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि सुनाम-मानसा मुख्य सड़क पर ताज पैलेस के पास हादसा हुआ है। हादसे में सुनाम में सैलून चलाने वाले दो युवकों की मौत हुई है। मृतकों में विनोद कुमार और शंकर शामिल है। 
विज्ञापन


दोनों नौजवान स्कूटी पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी ताज पैलेस की ओर आ रहे कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे विनोद कुमार (27) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सुनाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर (22) पुत्र सुरजीत राम निवासी सुनाम की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि कैंटर चालक फरार हो गया। मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed