{"_id":"66434c74da215a36570c945e","slug":"teenager-found-murdered-in-firozpur-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: खाना खा रहे 14 साल के किशोर को घर से बुलाकर मार डाला, पिता ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur: खाना खा रहे 14 साल के किशोर को घर से बुलाकर मार डाला, पिता ने लगाए ये आरोप
Tue, 14 May 2024 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 05:05 PM IST
सार
सहजदीप सिंह (14) के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सोमवार देर शाम घर पर रोटी खा रहा था। इसी दौरान जसपाल सिंह वासी गिल रोड की कॉल आई और कहा कि तेरे से बात करनी है घर से बाहर आ। बेटा घर से बाहर चला गया। फिर बेटे की लाश मिली।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में लेबर से इनकार करने पर 14 वर्षीय किशोर के सिर पर वारकर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतक सहजदीप सिंह (14) के पिता लखविंदर सिंह वासी वार्ड नंबर-पांच, गिल रोड मुदकी, जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा सोमवार देर शाम घर पर रोटी खा रहा था। इसी दौरान जसपाल सिंह वासी गिल रोड की कॉल आई और कहा कि तेरे से बात करनी है घर से बाहर आ। बेटा घर से बाहर चला गया। आधा घंटे बाद हरनेक सिंह पुत्र बचित्तर सिंह उनके घर आया और कहने लगा कि सहजदीप उनके घर के पास गिरा पड़ा है और उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। ्र
पारिवारिक सदस्य सहजदीप को फरीदकोट स्थित मेडिकल कालेज ले गए। वहां डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लखविंदर ने पुलिस से कहा कि उसके बेटे की हत्या आरोपी जसपाल ने की है। जसपाल के साथ सहजदीप ने लेबर का कार्य किया था। जसपाल अब भी उसे लेबर करने के लिए कह रहा था, जबकि बेटे ने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश के चलते जसपाल ने उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल थाना घल्लखुर्द पुलिस ने लखविंदर के बयान पर आरोपी जसपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।