फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shots fired in front of former sarpanch's house in Kapurthala

Kapurthala: कपूरथला में पूर्व सरपंच के घर के सामने चली गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 25 Jan 2025 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 01:54 PM IST
सार

गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने की भी जानकारी मिली है। 
 

विज्ञापन
Shots fired in front of former sarpanch's house in Kapurthala
कपूरथला में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के कस्बा काला संघिया से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पास खास काला के पूर्व सरपंच लुभाया सिंह के घर के सामने फायरिंग हुई है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। कपड़ा शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह निवासी खास काला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने बताया कि एक युवक ने उनके शोरूम के सामने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने की भी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


चौकी काला संघिया के इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश मानी जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर लेने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed