फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Road accident four people dies including mother and son in Firozpur

फिरोजपुर में एक्सीडेंट:अलग-अलग हादसों में चार की मौत, बाइक सवार मां-बेटे की गई जान, मृतकों में 16 साल का किशोर

Fri, 18 Apr 2025 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

फिरोजपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। कार और एंबुलेंस की टक्कर में महिला की मौत हुई है। वहीं कैंटर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की भी जान चली गई। वहीं एक अन्य हादसे में 16 साल के किशोर की मौत हुई है।

विज्ञापन
Road accident four people dies including mother and son in Firozpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में कुल चार लोगों की मौत हुई है। पहले हादसे में एंबुलेंस और कार की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस में कुछ लोग 16 वर्षीय किशोर का शव ले जा रहे थे। जीरा हलके के गांव लहरा रोही के पास एक स्विफ्ट कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मृतक किशोर की चाची की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को काबू कर लिया।

विज्ञापन


जीरा निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी एंबुलेंस गुरविंदर सिंह चलाता है। गुरविंदर जीरा अस्पताल से मनिंदर (16) का शव लेकर एंबुलेंस में गांव नीले वाला जा रहा था। एंबुलेंस में मनिंदर के परिजन भी सवार थे। जैसे ही एंबुलेंस गांव लहरा रोही पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। परमजीत ने बताया कि कार चालक गुरमीत सिंह निवासी वकीला वाली को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन


मां-बेटे समेत तीन की मौत
फिरोजपुर के थाना आरिफके के अंतर्गत गांव बगेवाला में छोटे कैंटर और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि जीरा में बाइक को कैंटर ने टक्कर में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। उधर, पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बलजीत कौर और उसका बेटा लवप्रीत सिंह (16) बाइक पर सवार होकर आरिफके से अपने गांव निहाला लवेरा जा रहे थे। जैसे ही गांव बगेवाला पहुंचे कि छोटे कैंटर (छोटा हाथी) ने बलजीत कौर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर लवप्रीत की मौत हो गई, जबकि अस्पताल पहुंचते ही बलजीत कौर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक जगसीर सिंह वासी कुंडे जिला फिरोजपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


इसी तरह, जीरा में एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनिंदर (16) की मौत हो गई है। चाचा गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनका भतीजा मनिंदर जीरा में डेयरी पर काम करता है। बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था कि उसकी बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनिंदर की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed