फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Vishwa Hindu Parishad President murdered in broad daylight in Nangal

Punjab: नंगल में दिनदहाड़े विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की हत्या, लोगों ने दिया धरना, सुनील जाखड़ भी पहुंचे

Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। दो एक्टिवा सवार युवकों पर संदेह जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Punjab: Vishwa Hindu Parishad President murdered in broad daylight in Nangal
लोगों कों संबोधित करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के नंगल के रेलवे रोड पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की एक्टिवा पर आए दो युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। दोनों एक्टिवा पर थे और दोनों ने हेलमेट पहन रखा है।

विज्ञापन


शनिवार शाम को विकास अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अज्ञात युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पास की दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा और अपने मालिक को बताया। इसके बाद दुकानदार मनीष ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर विकास को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल पंहुचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर प्रत्यक्ष ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी अजय सिंह, थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि वैसाखी पर इस तरह की वारदात दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दो एक्टिवा सवारों पर संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed