{"_id":"657f0d36599b276f06067544","slug":"punjab-three-smuggling-accused-arrested-with-550-grams-of-heroin-and-rs-16-thousand-drug-money-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 550 ग्राम हेरोइन व 16 हजार ड्रगमनी के साथ तीन तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 550 ग्राम हेरोइन व 16 हजार ड्रगमनी के साथ तीन तस्करी के आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश
Sun, 17 Dec 2023 08:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:31 PM IST
सार
थाना सुभानपुर व थाना सिटी में दो केस दर्ज किए गए हैं। मामले में एक महिला भी शामिल है। रिमांड के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के सुभानपुर में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 550 ग्राम हेरोइन, 16 हजार रुपये ड्रगमनी के साथ एक महिला समेत दो तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सुभानपुर व थाना सिटी में दो केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है। जबकि थाना सुभानपुर में दर्ज केस में चौथा आरोपी की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से एक महिला समेत तीन लोगों को हेरोइन की खेप व ड्रगमनी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सुभानपुर के अधीन आते जालंधर-अमृतसर हाईवे पुल के नीचे नजदीक गुरुद्वारा श्री संतसर साहिब में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह की निगरानी में एएसआई हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान दो भाई परमजीत सिंह उर्फ पम्मा व जसवीर सिंह उर्फ पाला पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव हमीरा एक बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया और डीएसपी भुलत्थ भारतभूषण सैनी की मौजूदगी में जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 300 ग्राम हेरोइन और 16 हजार रुपये की ड्रगमनी बरामद हुई।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार पम्मा पर छह और पाला पर एनडीपीएस एक्ट के पांच केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों भाई मुख्य तस्करी के आरोपी सरबन सिंह निवासी गांव लखन खुर्द के लिए काम करते हैं। थाना सुभानपुर में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वहीं सीआईए स्टाफ के एसआई लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी समेत दाना मंडी के समीप नाकाबंदी के दौरान राज कौर उर्फ रानी निवासी गांव दौलेवाल जिला मोगा को 250 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों के परिवार नशा तस्करी में लिप्त हैं। राज कौर का बेटा भी एनडीपीएस एक्ट के केस में जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान और खुलासे होने की संभावना है।