फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Three armed robbers attacked pump attendants and looted Rs 25000

Punjab: हथियारबंद तीन लुटेरों ने पंप कारिंदों पर हमला कर लूटे 25 हजार रुपये, दो को किया घायल, मामला दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

हथियारों के वार से दो कारिंदों को घायल किया गया। घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Three armed robbers attacked pump attendants and looted Rs 25000
हमला कर किए घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार देर शाम गांव जब्बोवाल के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर कुछ हथियारबंद लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान किए हमले में पंप पर काम करने वलो दो कारिंदे भी जख्मी हो गए। घायलों को लोहियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से पहले लूट की घटना से दहशत का माहौल बन गया है। सुलतानपुर लोधी के डीएसपी बबनदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां जिला पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध का दावा किया जा रहा है, वहीं हथियारों से लैस होकर पंप लूटने की घटना ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


गांव जब्बोवाल के एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगराज सिंह ने बताया कि देर शाम उनके पंप पर एक बाइक पर तीन हथियारबंद लुटेरे आए और उन्होंने उनके कारिंदों आंनद कुमार और संतोष शुक्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना में घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप मालिक जोगराज सिंह ने यह भी बताया कि लुटेरे कितने रुपये की लूट करके ले गए हैं इस बारे अभी कोई अंदाजा नहीं है। प्राथमिक जांच में 20 से 25 हजार की लूट की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed