फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police caught snatchers and returned mobile of Norwegian youth within two days

पंजाब: पुलिस ने दो दिन में स्नेचरों को पकड़ नार्वे के युवक का मोबाइल लौटाया, लुधियाना में हुई थी लूट

Sat, 17 Dec 2022 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 06:52 PM IST
सार

साइकिल पर वर्ल्ड टूर के लिए निकले युवक का लूटा मोबाइल कमिश्नरेट पुलिस ने लौटा दिया है। पुलिस कमिश्नर ने विदेशी नागरिक एस्पिन को मोबाइल सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है। दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काबू किया।

विज्ञापन
Punjab Police caught snatchers and returned mobile of Norwegian youth within two days
मोबाइल फोन मिलने पर खुशी जताता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नार्वे से साइकिल पर विश्व भ्रमण के लिए निकले एस्पिन का महानगर पहुंचने पर 14 दिसंबर को लुटेरा गिरोह ने मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद लगातार पंजाब के उच्चाधिकारियों तक यह बात पहुंची तो लुधियाना पुलिस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से इस मामले में कार्रवाई तेज की गई और पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से जहां पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया वहीं विदेशी नागरिक एस्पिन का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने एस्पिन को बुला उसका मोबाइल वापिस किया और उसकी मदद करने वाले दो लुधियाना निवासियों को प्रशंसा पत्र भी दिया। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 22 देशों का साइकिल पर भ्रमण करने के बाद एस्पिन पाकिस्तान से होते हुए बाघा बार्डर के जरिये भारत में दाखिल हुआ। अमृतसर से होते हुए वह 14 दिसंबर को लुधियाना पहुंचा था। यहां उसका दो लुटेरों ने मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने इस वारदात को चुनौती मान काम किया और करीब 72 घंटों के बीच झपटमारों को दबोच मोबाइल विदेश नागरिक के सुपुर्द किया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों से अभी कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अभी तक उन्होंने कितने लोगों से झपटमारी की है।


बता दें सीआईए वन की टीम ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी की फुटेज पर काम किया। इस दौरान एस्पिन ने पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया। एसपिन ने कहा कि उसका भारतीयों के प्रति दृष्टिकोण पहले से ही बेहतर है। पंजाब पुलिस ने उसे मेहमान बनाकर रखा। जितने दिन वह महानगर में रहा पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने उसका बहुत सहयोग किया।

आज उसका यदि मोबाइल वापस मिला है तो वह पंजाब पुलिस की बदौलत ही मिला है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विदेशी नागरिक हमारे मेहमान है। झपटमारों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मधु पांडे और सुदीप मंडोर को सर्टिफिकेट दिया कि उन्होंने विदेशी मेहमान की मदद की। वहीं जो झपटमार है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed