फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Man killed his Brother in Barnala, Uncle murdered his Nephew in Bharatgarh

संबंधों का खून: पति को उकसाकर करवाया देवर का कत्ल, दोस्तों के आने से नाराज चाचा ने ली भतीजे की जान

Wed, 08 Dec 2021 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Punjab: Man killed his Brother in Barnala, Uncle murdered his Nephew in Bharatgarh
पंजाब में वारदात। - फोटो : प्रतीकात्मक

पंजाब में कत्ल के दो मामले सामने आए हैं। बरनाला में मंगलवार रात पत्ती मोहर सिंह कस्बा भदौड़ में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस को बयान में मेजर सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी भदौड़ ने बताया कि उसके बडे़ लड़के हरपाल सिंह की शादी 2019 में गुरमीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी गांव मलक चीमा जिला जगरांव से हुई थी। उसकी बहू गुरमीत कौर ने शादी के बाद उसके छोटे लड़के सुखजिंदर सिंह के साथ संबंध स्थापित कर लिए और फिर उसके साथ ही सहमति संबंध में रहने लगी। हरपाल सिंह इस पर एतराज करता था। इस करके उनके घर में अकसर झगड़ा रहने लगा। 

विज्ञापन


कुछ दिनों से उसकी बहू गुरमीत कौर फिर से अपने पति हरपाल सिंह के साथ रहने लग गई थी और सुखजिंदर सिंह के खिलाफ उसे भड़का रही थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे उसकी बहू ने सुखजिंदर सिंह, जो चौबारे में ही रहता था, को नीचे अपने कमरे में बुला लिया। जहां उसका पति हरपाल सिंह मौजूद था। वहां दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया और वे कमरे से बाहर आ गए। 
विज्ञापन


गुरमीत कौर ने हरपाल सिंह को कहा कि सुखजिंदर उसे रोज तंग करता है, इसको सबक सिखा दो। बहू ने बाहर से लोहे का सुआ हरपाल सिंह को देकर कहा कि यह इसे मार दो। हरपाल सिंह ने वह सुआ सुखजिंदर सिंह के सिर में मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुखजिंदर सिंह को कत्ल कर दोनों पति पत्नी घर से फरार हो गए। भदौड़ थाना प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे के पाइप से लगातार वार करके भतीजे को मौत के घाट उतारा

कीरतपुर साहिब के भरतगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे का लोहे के पाइप से लगातार वार करके कत्ल कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि कत्ल की सूचना पर वह घटनास्थल पर पहुंचे तो गांव के सरपंच सुखदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह अपने चाचा के घर गया तो उसे चीखें सुनाई दी। जब आगे जाकर देखा तो उसके चाचा विसाखा सिंह ने हाथ में लोहे की पाइप पकड़ी हुई थी जो वह अपने भतीजे अमरजोत सिंह के मुंह पर मार रहा था। आरोपी लगातार वार करता रहा। जब उसको रोकने की कोशिश की तो वह उस पर भी हमलावर हो गया। वह भाग गया व उसके चाचा के लड़के अमरजोत की मौके पर ही मौत हो गई। 

सरपंच सुखदीप सिंह ने बताया कि उसका चाचा विसाखा सिंह अपने भतीजे अमरजोत से इस बात से खफा था कि उसके दोस्त घर पर आते हैं जिसको लेकर कई दिनों से तकरार बाजी भी चल रही थी। उसकी चाची कमलजीत कौर ने बताया कि विसाखा सिंह ने पहले तो अमरजोत सिंह का फोन बेड से उठाकर बाहर फेंक दिया था। जब उसने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने लोहे का पाइप उठाकर अमरजोत के मुंह पर जोरदार वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह के अनुसार सरपंच सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी विसाखा सिंह के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी विशाखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed