फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Father absconds after killing innocent son and daughter

Punjab: मासूम बेटे-बेटी की हत्या कर पिता फरार, घर में मिले शव

Mon, 04 Mar 2024 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 09:55 PM IST
सार

मृतक बच्चों की पहचान 4 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह और 6 वर्षीय बेटी जसप्रीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Punjab: Father absconds after killing innocent son and daughter
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर के कलानौर में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक घर से दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले। घटना संबंधी सूचना मिलने के बाद थाना कलानौर की पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद बच्चों के माता-पिता घर से गायब हैं। बताया जा रहा है कि पिता अपने दोनों बच्चों की हत्या कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


पड़ोसी अजमेर सिंह ने बताया कि हरपाल का अपनी पत्नी के साथ घरेलू कलह चल रहा था। तीन दिन पहले ही महिला बच्चों को छोड़कर चली गई थी। जबकि बच्चे अपने पिता के साथ रह रहे थे। सुबह उठे तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ मेले में चले गए थे।
विज्ञापन


इनके पास हरपाल दर्जी का काम करता था, वह उसके घर आए तो उन्होंने बच्चों के शव को देखा। इसके बाद थाना कलानौर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि हरपाल ने अपने बेटे-बेटी की हत्या कर फरार हो गया है। इस संबंधी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed