फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: AAP leader murdered before elections, shot dead, had to contest elections

Punjab: चुनाव से पहले आप नेता की हत्या, गोलियां मारकर की वारदात, लड़ना था चुनाव

Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

खन्ना के नजदीकी गांव इकलाहा के रहने वाले त्रिलोचन सिंह डीसी 52 की पंचायती चुनाव से पहले ही गोलियां मार के हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक त्रिलोचन खन्ना आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष थे और आम आदमी पार्टी की तरफ से सरपंच के चुनाव में खड़ा होना था। 

विज्ञापन
Punjab: AAP leader murdered before elections, shot dead, had to contest elections
चुनाव से पहले आप नेता की हत्या, गोलियां मारकर की वारदात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के खन्ना के नजदीक के गांव इकलाहा के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की सोमवार को गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह शाम को जैसे ही अपने खेत से घर वापस आ रहे थे तो गांव वाली सड़क पर ही किसी ने गोली मार दी। जिससे वह वहीं पर गिर गए।

विज्ञापन


वारदात का पता चलते ही परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे और त्रिलोचन सिंह को लेकर खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार त्रिलोचन सिंह पहले भी अकाली दल से सरपंची के चुनाव में खड़े हुए थे, वह हार गए थे।
विज्ञापन


वारदात का पता चलते ही जिला खन्ना के एसपी सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की, एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल ने कहा कि जिस जगह वारदात हुई है उस जगह के आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed