फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Phagwara AAP leader Daljit Raju receives death threats from gangsters

Phagwara: आप नेता दलजीत राजू को फिर मिली गैंगस्टरों की धमकी, 6 वॉइस मैसेज भेजे; कहा-पुलिस नहीं बचा सकती

Sat, 17 Jan 2026 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 10:38 AM IST
सार

पिछले साल 26-27 नवंबर की रात को गांव दरवेश पिंड में 'युद्ध नशे विरुद्ध' के कोआर्डिनेटर तथा आप के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के घर पर अज्ञात हमलावरों ने 20–25 राउंड गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन
Phagwara AAP leader Daljit Raju receives death threats from gangsters
फायरिंग करते युवक कैमरे में कैद - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू को एक बार फिर गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टरों ने 6 बार वॉइस मैसेज भेजकर कहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें नहीं बचा सकती। चाहे वह मुख्यमंत्री के पास चले जाएं या डीजीपी के पास, कोई भी उन्हें नहीं बचा पाएगा।
विज्ञापन


दलजीत राजू के परिवार और दोस्तों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वालों ने कहा कि वे दलजीत राजू को इतना नुकसान पहुंचाएंगे जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगे। मैसेज में यह भी कहा गया है कि अगले 20 दिनों के भीतर उनके परिवार या किसी करीबी दोस्त को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले साल 26-27 नवंबर की रात को गांव दरवेश पिंड में 'युद्ध नशे विरुद्ध' के कोआर्डिनेटर तथा आप के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के घर पर अज्ञात हमलावरों ने 20–25 राउंड गोलियां चलाई थीं। 15 जनवरी को कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने दावा किया था कि दलजीत राजू पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी कपूरथला के इस बयान के बाद ही दलजीत राजू को फिर से धमकी भरे मैसेज मिलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टरों को यह भी जानकारी है कि दलजीत राजू ने पुलिस सुरक्षा ले रखी है, क्योंकि धमकी देने वालों ने अपने मैसेज में कहा है कि वे सुरक्षा के बावजूद दलजीत राजू के परिवार या दोस्तों में से किसी को भी मार सकते हैं।


फगवाड़ा के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की जुबान पर बस केवल एक ही सवाल है कि जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता किससे सुरक्षा की उम्मीद रखे?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed