फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   petrol pump employee attacked in Kapurthala

Kapurthala: पेट्रोल पंप कर्मी को दातर से हमला कर किया घायल, हजारों की नकदी लूटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

पंप के सेल्समैन गुड्डू पुत्र राधे श्याम ने उनको बताया कि रात लगभग साढ़े 9 बजे वह ब्रेड खरीदने जाने लगा तो दो युवकों ने पम्प पर आकर उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
petrol pump employee attacked in Kapurthala
कपूरथला में पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला में देर रात अमृतसर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से कुछ अज्ञात युवकों ने हजारों रुपये लूट लिए। अज्ञात युवकों ने लूट के साथ-साथ पंप कर्मी को दातर मारकर घायल भी कर दिया है। घायल को पंप मालिक द्वारा सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।  

विज्ञापन


पंप के सेल्समैन गुड्डू पुत्र राधे श्याम ने उनको बताया कि रात लगभग साढ़े 9 बजे वह ब्रेड खरीदने जाने लगा तो दो युवकों ने पम्प पर आकर उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी उसके पास मौजूद पेट्रोल पंप की कलेक्शन के लगभग 10 हजार रुपये लूट कर भाग गए। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह पम्प पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉ. हरसिमरन कौर द्वारा उनका उपचार किया गया। सिटी थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed