फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot police arrested health inspector along with two accomplices on charges of printing fake currency

Pathankot: नशे की पूर्ति के लिए घर में नकली नोट छापता था हेल्थ इंस्पेक्टर, कश्मीर से हुआ था तबादला, गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी अजय शर्मा से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पठानकोट के स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन में बतौर हेल्थ इंस्पेक्टर तैनात है। वह 10 साल कश्मीर में तैनात रहा। इसी दौरान उसका तबादला पठानकोट हुआ और नशे की लत लग गई।

विज्ञापन
Pathankot police arrested health inspector along with two accomplices on charges of printing fake currency
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

पठानकोट पुलिस ने नकली नोट छापने और बाजार में खर्च करने के आरोप में एक हेल्थ इंस्पेक्टर को 2 साथियों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नेहरू नगर निवासी अजय कुमार अपने किराए के घर में ही मशीन से नकली नोट छापता था और उसके साथी न्यू कॉलोनी निवासी मिथुन और चार मरला क्वार्टर निवासी संजय कुमार उन्हें बाजार में खर्च करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2.52 लाख रुपये कीमत के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, 25 एटीएम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त ऑटो सवार आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर अजय शर्मा को गाड़ी अहाता चौक से गिरफ्तार किया। उसके पास से 200-200 के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर नेहरू नगर स्थित उसके मकान से 2.52 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए।
विज्ञापन


नशे की पूर्ति के लिए उठाया कदम
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी अजय शर्मा से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पठानकोट के स्टेशन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन में बतौर हेल्थ इंस्पेक्टर तैनात है। वह 10 साल कश्मीर में तैनात रहा। इसी दौरान उसका तबादला पठानकोट हुआ और नशे की लत लग गई। इसके बाद वह मिथुन और संजय के संपर्क में आया। तीनों ने मिलकर योजना बनाई। अजय ने नकली नोट छापने के लिए प्रिंटर व अन्य सामान खरीदा और घर पर ही नकली नोट छापने लगा। जिसके बाद संजय और मिथुन उसे बाजार में खर्च करते थे। अजय ने माना कि वह हिमाचल के छन्नी-बेली गांव से नशा लाते थे। अजय ने माना कि कई बार वह नकली नोटों से नशा भी खरीद चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड हासिल कर गहन पूछताछ करेगी पुलिस : एसएसपी
एसएसपी ने बताया कि 16 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर थाना-1 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा के नेतृत्व में टीम बनाई थी, जिसने आरोपी को काबू किया। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना 1 में आईपीसी की धारा 489-ए, 488-बी, 488-सी और 473 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर मामले की आगे की जांच वह घटना में शामिल अन्य लोगों की शिनाख्त के लिए इनका और रिमांड मांगा जाएगा। नकली नोटों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में किसी अंतरराष्ट्रीय रैकेट के शामिल होने की भी संभावना तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed