{"_id":"63e763a5e292a7270807ee52","slug":"pathankot-police-arrest-minor-girl-in-case-of-theft-in-mohalla-ramnagar-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: समारोह में गए थे मोहल्ला वासी, नाबालिग लड़की ने की लाखों की चोरी, प्लानिंग जान पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot: समारोह में गए थे मोहल्ला वासी, नाबालिग लड़की ने की लाखों की चोरी, प्लानिंग जान पुलिस भी हैरान
Sat, 11 Feb 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 03:15 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक जिस दिन लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस दिन मोहल्ले के एक युवक की शादी का शगुन था। पूरा मोहल्ला शगुन में शामिल होने के लिए गोसाईंपुर के एक पैलेस में पहुंचा था। पूरी गली सुनसान थी। इसी का फायदा उठाकर लड़की ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाबालिग से बरामद गहने और नकदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के मोहल्ला रामनगर में हुई चोरी की वारदात को थाना 2 पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही सुलझा लिया। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर रामनगर में ही लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट में छिपाए सोने के सभी गहने और नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नाबालिग थाना 2 क्षेत्र के अधीन आते मोहल्ला में रहती है और यह उसकी पहली चोरी थी। चोरी की योजना और वारदात को अंजाम देने तक की सारी प्लानिंग उसने खुद की थी। उसके परिवार को भी इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी। बिना किसी सहयोग के अकेली नाबालिग ने पूरे प्रकरण को अंजाम दिया, जिससे पुलिस भी हैरत में है। थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। आरोपी लड़की ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 10 तोले सोना और 20 हजार नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पड़ोसियों की छत से घर में घुसी, हथौड़े से तोड़ा लॉकर
पुलिस के मुताबिक जिस दिन लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस दिन मोहल्ले के एक युवक की शादी का शगुन था। पूरा मोहल्ला शगुन में शामिल होने के लिए गोसाईंपुर के एक पैलेस में पहुंचा था। पूरी गली सुनसान थी। इसी का फायदा उठाकर लड़की ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की ने पड़ोसियों के घर से छत के जरिए नितिन के घर में प्रवेश किया। छत का दरवाजा तोड़ा और नीचे आई। उसके बाद घर से हथौड़ा और पेचकस उठाकर दरवाजे का ताला और फिर अलमारी का लॉकर तोड़ा। लड़की ने सारे गहने और नकदी समेटी और निकल गई। उसके बाद उसने नितिन के घर के पिछवाड़े में खाली प्लाट में गहने और नकदी से भरा लिफाफा छिपा दिया। पुलिस को पहले ही दिन घटनास्थल से कुछ सुबूत मिले। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो शक गहरा गया। जब पुलिस ने लड़की को राउंडअप कर सख्ती से पूछा तो उसने सारे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
खुद भी सतर्कता बरतें लोग-थानाध्यक्ष
थाना डिवीजन नंबर 2 प्रभारी नवदीप शर्मा ने कहा कि लोग सतर्क रहें तो ऐसी वारदात को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी मोहल्ले में कार्यक्रम हो और सभी को बाहर जाना हो तो किसी न किसी को घर पर सुरक्षा के लिए जरूर छोड़ें। इसके अलावा, पड़ोसियों को नजर रखने को कहें और हो सके तो मोहल्ले में सीसीटीवी लगवाएं ताकि ऐसी वारदात होने पर आरोपी को काबू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शहरवासी कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद कर सकते हैं।