फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistani drone remained in Indian territory for 30 seconds in Gurdaspur area

Punjab: गुरदासपुर क्षेत्र में 30 सेकेंड भारतीय सीमा में रहा पाकिस्तानी ड्रोन, 14 राउंड फायरिंग के बाद लौटा

Tue, 31 Jan 2023 06:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 06:35 PM IST
सार

गुरदासपुर में पंजाब के राज्यपाल के आगमन से पहले पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हुई है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा तथा उसकी ओर से निरंतर नापाक हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Pakistani drone remained in Indian territory for 30 seconds in Gurdaspur area
सांकेतिक तस्वीर। drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के गुरदासपुर आगमन से एक दिन पहले ही पाकिस्तानी ड्रोन ने सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बीओपी आदिया 58 से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया है। इसे बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर वापस भेज दिया। ड्रोन करीब 30 सेकेंड तक भारतीय क्षेत्र में रहा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर 14 राउंड फायरिंग किए। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 1 फरवरी को पंजाब के गवर्नर गुरदासपुर जिले में पहुंच रहे हैं। उनकी सीमावर्ती गांवों के सरपंचों व गणमान्यों के साथ बैठक रखी गई है। इससे पहले गवर्नर के दौरे के दौरान भी पाकिस्तान ने ड्रोन गतिविधि को अंजाम दिया था, जिसका बीएसएफ के जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन


उधर, गुरदासपुर सेक्टर बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने आसमान पर उड़ता हुआ ड्रोन देखा। इसके बाद तुरंत हरकत में आते ही बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस पाक की तरफ चला गया। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों की ओर से देश विरोधी ताकतों की हरकतों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed