{"_id":"60236ab38ebc3e26b4106639","slug":"one-accused-of-delhi-violence-arrested-from-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day Violence: दिल्ली हिंसा का एक और आरोपी होशियारपुर से गिरफ्तार, इकबाल सिंह पर था 50 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Republic Day Violence: दिल्ली हिंसा का एक और आरोपी होशियारपुर से गिरफ्तार, इकबाल सिंह पर था 50 हजार का इनाम
Wed, 10 Feb 2021 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन: आरोपी इकबाल सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हिंसा के एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार रात को इकबाल सिंह को पकड़ा। 26 जनवरी को हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के अगले दिन ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली हिंसा के आरोप में दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित था। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी
विज्ञापन
26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने खुलासा किया था कि इकबाल सिंह इसका बड़ा साजिशकर्ता था। वह लाल किले से लगातार फेसबुक लाइव कर लोगों को भड़का रहा था। पुलिस को मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है।
एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह ने लाल किले के अंदर भीड़ को उकसाकर लाहौर गेट तुड़वाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
Iqbal Singh, an accused in 26th January Delhi violence case arrested by Special Cell from Hoshiarpur, Punjab last night. He carried a reward of Rs 50,000 on his arrest: Delhi Police pic.twitter.com/T5ysMI4v77
— ANI (@ANI) February 10, 2021विज्ञापन