फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NRI arrested for selling other land by making fake documents in Kapurthala

पंजाब का फर्जी NRI: धोखे से किया करोड़ों की जमीन का सौदा... खरीदार भी था तैयार, सच्चाई जान हर कोई हैरान

Thu, 24 Apr 2025 07:17 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 07:17 AM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में खुद को एनआरआई बताने वाला जालसाज पकड़ा गया है। आरोपी ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर धोखे करोड़ों की जमीन का सौदा कर दिया था। 

विज्ञापन
NRI arrested for selling other land by making fake documents in Kapurthala
फर्जी एनआरआई गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में करोड़ों रुपये की जमीन का फर्जी तरीके से सौदा हो रहा था। खरीदार भी तैयार था और बेचने वाला इस ताक पर था कि कब उसके पास करोड़ों रुपये आए। लेकिन कुछ ऐसा हुआ की बेचने वाले की पोल खुल गई और सच्चाई सामने आ गई। खुद को एनआरआई बताने वाला आरोपी और एक प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन

 
मामला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी का है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को एनआरआई बता कर दूसरे की करोड़ों की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बयाना तैयार करके बेचने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुल्तानपुर लोधी के तहसील कांप्लेक्स में बयाना करवाने आए नकली एनआरआई के जाली आधार कार्ड से शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों में नकली एनआरआई सरबजीत सिंह और प्रॉपर्टी डीलर रेशम सिंह है।
विज्ञापन


इस जालसाजी बारे विदेश में बैठे एनआरआई के परिजनों को पता चला तो उसके परिजनों ने उक्त व्यक्ति व उसके साथ एक प्रॉपर्टी डीलर को मौके से काबू किया तो तहसील परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पिथौराहल निवासी कर्मबीर सिंह ने बताया कि उसके ताया के दो बेटे सरबजीत सिंह और बलजिंदर सिंह काफी समय से कनाडा में रह रहे हैं। सरबजीत सिंह के पास 13 एकड़ और बलजिंदर सिंह के पास 13 एकड़ 5 मरले जमीन है। उनकी यह जमीन गांव सरूपवाल व शेख मांगा के बीच है। कर्मबीर ने पता चला था कि मिलीभगत से कोई उसके ताया के बेटों की जमीन धोखे से बेचा रहा है। इसके बाद आसपास के क्षेत्र के सभी ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील परिसर सुल्तानपुर लोधी में पहुंच गए। जहां उक्त व्यक्ति व उसके साथ एक प्रापर्टी डीलर को मौके से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

आरोपियों के पास जाली आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे, जोकि एनआरआई सरबजीत सिंह के नाम पर तैयार किए गए थे। वहीं, खरीदार जरनैल सिंह निवासी गांव अदालत चक्क ने बताया कि खुद को एनआरआई बताने वाले व्यक्ति ने उनके साथ 26 एकड़ 5 मरले जमीन की डील की है। उक्त व्यक्ति ने जाली दस्तावेज तैयार कर हमारे साथ 13 एकड़ जमीन का बयाना किया है, जिसके आधार कार्ड से हमें संदेह हुआ कि यह फर्जी दस्तावेज हैं। 


उक्त जमीन एनआरआई सरबजीत सिंह की है, लेकिन आरोपी व्यक्ति खुद को सरबजीत सिंह ही बता रहा था। जमीन का सौदा 23 लाख रुपये प्रति एकड़ तय हुआ था। 

उधर, कनाडा से सरबजीत सिंह रिंकू ने भी पंजाब सरकार से मांग की कि एनआरआई लोगों की संपत्तियों की सुरक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनआरआई लोगों के साथ लगातार धोखाधड़ी हो रही है। थाना सुल्तानपुर लोधी ने जांच के बाद खरीदार जरनैल सिंह की शिकायत पर आरोपी नकली एनआरआई सरबजीत सिंह और प्रॉपर्टी डीलर रेशम सिंह के खिलाफ केस उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed