फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nine Accused of robbing in train were arrested by Railway Police in Punjab

सफलता: प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के नौ शातिर गिरफ्तार, चार आरोपी नाबालिग

Mon, 30 Aug 2021 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 02:56 PM IST
सार

ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। यहीं से कोच नंबर डी-7 में नौ युवक ट्रेन में चढ़े।

विज्ञापन
Nine Accused of robbing in train were arrested by Railway Police in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 (प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस) में नौ युवकों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर 20 यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। कुछ यात्रियों ने होशियारी दिखाते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। सोमवार को ट्रेन में लूटपाट करने वाले नौ शातिरों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से चार सदस्य नाबालिग हैं।  

विज्ञापन


सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बॉर्डर निवासी यात्री सैयद अंसारी ने जीआरपी को बताया था कि शनिवार रात ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। यहीं से निहंगों की वेशभूषा में कोच नंबर डी-7 में नौ युवक ट्रेन में चढ़े। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी सभी आरोपी यात्रियों के पास आकर बैठ गए। लगभग 15 मिनट बाद कोच में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी कि आरोपियों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर ट्रेन में मौजूद यात्रियों से महंगे मोबाइल फोन व नकदी छीनना शुरू कर दिया। इसी दौरान यात्रियों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। लुटेरों ने साथी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। नाकाम रहने पर वे राजपुरा रेलवे स्टेशन से पहले साधुगढ़ और सराय बंजारा स्टेशन के बीच चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया और कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैयद अंसारी ने बताया कि सभी आरोपी पगड़ीधारी थे और इनमें एक आरोपी को बार-बार सभी फतेह सिंह बोले रहे थे। उसी आरोपी ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया और उसकी जेब से 900 रुपये, बैग से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। वहीं, लुधियाना रेलवे स्टेशन से प्राप्त फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि पकड़े गए युवकों ने ट्रेन में चढ़ने से पहले दो अलग-अलग कोच की रेकी की और इसका इशारा आपस में किया, वहीं फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि उनके हाथों में तेजधार हथियार भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed