{"_id":"64564b151bb5a24f2804dd73","slug":"muktsar-first-shot-wife-in-head-with-revolver-then-shot-and-committed-suicide-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को सिर में गोली मारी, फिर गोली मार कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar: लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को सिर में गोली मारी, फिर गोली मार कर ली आत्महत्या
Sat, 06 May 2023 06:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 06:11 PM IST
सार
पुलिस द्वारा मृतक की बेटी के बयान लिए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुक्तसर में गुरुद्वारा साहिब के नाका नंबर 7 के पास एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को गोली मार उसकी हत्या कर दी। बाद में खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि व्यक्ति मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
थाना सिटी के एसएचओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नाका नंबर 7 के पास किसी व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी को मार दिया है और बाद में खुद भी गोली मार जान दे दी है। वे मौके पर पहुंचे तो मृतकों की पहचान परमजीत सिंह (60) व उसकी पत्नी सुखविंदर कौर के रुप में हुई।
विज्ञापन
बताते हैं कि परमजीत मानसिक रुप से परेशान रहता था और उसकी दवा भी चल रही थी। उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी। बाद में खुद को गोली मार जान दे दी। बताते हैं कि गोली दोनों के सिर पर लगी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन