फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Misdeed with woman in Mandi Gobindgarh of Punjab

पंजाब : फाइनेंसर के दफ्तर में युवती से छह आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पार्लर में काम करती है पीड़िता 

Wed, 24 Mar 2021 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with woman in Mandi Gobindgarh of Punjab
दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala

पंजाब में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर छह युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह निवासी गांव भादला सदर थाना खन्ना जिला लुधियाना, गोल्डी गिल, ठेकेदार अश्वनी वर्मा, दिशा, मंगा सिंह व राजिंदर सिंह राजी के तौर पर हुई है। आरोपी राजिंदर और मंगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


युवती ने शिकायत में बताया कि वह लुधियाना के एक पार्लर में काम करती है। 22 मार्च दोपहर 1:30 बजे आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा ने उसे मंडी गोबिंदगढ़ बस स्टैंड पर बुलाया था। साढ़े तीन बजे वह उसे सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठा कर मंगा सिंह फाइनेंसर चढ़दी कला फाइनेंस अमलोह रोड मंडी गोबिंदगढ़ के दफ्तर पर ले गया। वहां गोल्डी गिल, अश्वनी वर्मा ठेकेदार, दिशा पहले से मौजूद थे। आरोपी उसे दफ्तर के ऊपर वाले कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन



जब मंगा सिंह और राजिंदर सिंह ने भी जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पीटा। थोड़ी देर बाद सभी लोग दफ्तर के नीचे आ गए। वह भी दफ्तर के नीचे आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के अनुसार आरोपियों ने उस पर राजीनामे का दबाव भी बनाया। महिला पुलिस अधिकारी राजपाल कौर और सब इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज करके मामले की जांच एएसआई मोहन सिंह को सौंप दी है। एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों राजिंदर सिंह व मंगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed