फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Jaito Case Registered Against Husband

Faridkot: जैतो में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत, पति पर केस दर्ज; एक साल पहले ही हुई थी शादी

Sun, 10 May 2026 10:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sun, 10 May 2026 10:36 AM IST
सार

25 वर्षीय लक्ष्मी की शादी करीब एक वर्ष पहले 17 मई 2025 को जैतो के गौशाला रोड निवासी समीर के साथ हुई थी। 

विज्ञापन
Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Jaito Case Registered Against Husband
पति के साथ लक्ष्मी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

फरीदकोट के जैतो शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और सबूत मिटाने के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पहले 17 मई 2025 को जैतो के गौशाला रोड निवासी समीर के साथ हुई थी। 

मृतका के भाई फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के गांव कर्मा कंडोरी निवासी विष्णु कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे मायके वालों से मिलने तक नहीं दिया जाता था। 
विज्ञापन


परिवार के अनुसार 7 मई को उन्हें लक्ष्मी की मौत की सूचना मिली। जब वे जैतो पहुंचे तो पता चला कि लक्ष्मी ने एक दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि पति समीर ने मामले को दबाने और सबूत मिटाने की नीयत से जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जैतो के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति समीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed