फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man with Wedding Procession to Fetch Bride in abohar Case Reaches Police Station

शादी के नाम पर धोखा: दुल्हनिया को लेने बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, सामने आई ऐसी सच्चाई; मामला पहुंचा थाने

Sat, 28 Mar 2026 01:19 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 01:19 PM IST
सार

राजस्थान के सूरतगढ़ का युवक 27 मार्च को अबोहर में बरात लेकर पहुंचा था। यहां आकर पता चला कि जिस लड़की से शादी तय हुई थी, वह पहले से शादीशुदा है।

विज्ञापन
man with Wedding Procession to Fetch Bride in abohar Case Reaches Police Station
Bride - फोटो : istock

विस्तार

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के सूरतगढ़ के एक परिवार को ठगी का शिकार बनाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जब लड़के की बरात अबोहर के अजीत नगर पहुंची, तो वहां खुलासा हुआ कि जिस लड़की से शादी तय हुई थी, वह पहले से ही दो बार शादी कर चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। सच्चाई सामने आते ही लड़की और उसका परिवार मौके से फरार हो गया।

लड़की पक्ष ने मांगे थे एक लाख रुपये

पीड़ित परिवार के अनुसार उनके बेटे को बोलने और सुनने में दिक्कत है। इसी बीच एक महिला ने उनकी मुलाकात अबोहर की एक बिचौलन से करवाई। बिचौलन ने उन्हें अजीत नगर की एक लड़की से मिलवाया और उसकी शादीशुदा होने की जानकारी छुपाते हुए रिश्ता तय करवा दिया। इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की मांग की गई, जिसे लड़के वालों ने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वीकार कर लिया।

दस्तावेजों से सामने आई सच्चाई

रिश्ता तय होने के बाद 27 मार्च को बरात लेकर आने का दिन निर्धारित किया गया। जब बरात अबोहर पहुंची, तो लड़की पक्ष ने कहा कि पहले तहसील में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और शादी सूरतगढ़ में होगी। लेकिन तहसील में दस्तावेजों की जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई कि लड़की पहले से दो बार शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। यह सुनते ही लड़के वालों के होश उड़ गए।

मामले के खुलासे के तुरंत बाद लड़की और उसका परिवार वहां से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लड़के वालों ने रिश्ता करवाने वाली बिचौलन और उसके एक रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो भोले-भाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसे ऐंठता है।

लड़के वालों ने बताया कि एक लाख रुपये की डील में से उन्होंने 10,500 रुपये ऑनलाइन भेज भी दिए थे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस धोखाधड़ी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed