फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murdered in Muktsar

मुक्तसर में वारदात: पीजीआई जाने के लिए निकले पिता-पुत्र से लूट, विरोध करने पर पिता की हत्या, बेटे को पीटा

Fri, 06 Sep 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:18 AM IST
सार

लखबीर सिंह की उसकी पीजीआई चंडीगढ़ से काला पीलिया बीमारी की दवा चल रही थी। पीजीआई जाने के लिए ही वे अपने बेटे के साथ घर से निकले थे। इसी दाैरान लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और लूट के बाद लखबीर सिंह की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Man Murdered in Muktsar
मुक्तसर में बुजुर्ग की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के मराड़ कलां में बड़ी वारदात हो गई है। आल्टो कार में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पीजीआई जाने के लिए निकले बाप बेटे से लूट के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है। वहीं बेटे को हथियारों से बेरहमी से पीटा है। 
विज्ञापन


वारदात करने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद थाना बरीवाला पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मराड़ कलां निवासी लखबीर सिंह (54) पुत्र दयाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह काला पीलिया बीमारी से ग्रस्त था और उसकी पीजीआई चंडीगढ़ से दवा चल रही थी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे के साथ आल्टो कार पर घर से निकला। दोनों बाप बेटे मराड़ कलां से खारा लिंक रोड से होते हुए मुक्तसर-कोटकपूरा हाईवे की तरफ जा रहे थे। अभी गांव मराड़ कलां से थोड़ा आगे रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो लुटेरों ने गाड़ी रोक ली और दोनों से पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने हथियारों से वार कर पिता की हत्या कर दी। वहीं बेटे को भी बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed