फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Murdered in Moga

Moga: 15 गोली मारकर कांग्रेस नेता की हत्या, परिजनों ने थाने के बाहर लगाया धरना; गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Sat, 03 Jan 2026 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 02:21 PM IST
सार

उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपनी कार से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं।  

विज्ञापन
Man Murdered in Moga
मोगा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। वारदात से गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर शव रखकर धरना लगा दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह शनिवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे, कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायर किए। गोली लगने से उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाॅक समिति चुनाव में जीती थी भाभी

उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के मौजूदा प्रधान भी थे। वह कांग्रेस से जुड़े हुए थे और पहले गांव में पंचायत मेंबर भी रह चुके थे। 

2025 में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था, जिसमें वीरपाल विजयी रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय बेटा और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। 



परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या करवाई है। मृतक के भाई ने सरपंच पर साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है। 

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां में सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed