फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Looted on gun point in Nadala of Kapurthala

Kapurthala: नडाला में गन प्वाइंट पर 45 हजार की लूट, एक माह में दूसरी बार गैस एजेंसी को बनाया निशाना

Tue, 13 Jun 2023 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

मॉडल टाउन निवासी चालक करण ने बताया कि वह नडाला की स्वर्ण गैस एजेंसी के गैस सिलिंडर गांव-गांव सप्लाई करता है। सोमवार शाम को वह अपने साथी रवि निवासी इब्राहिमवाल के साथ छोटा हाथी से गांव कूका मंड धुस्सी से होते हुए वापस नडाला आ रहे थे। तभी उनसे लूट हो गई।

विज्ञापन
Looted on gun point in Nadala of Kapurthala
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला में नडाला-बेगोवाल के आसपास के इलाके में लूट की घटनाओं का सिलसिला जारी है। गांव कूका मंड धुस्सी से गैस सिलिंडर देकर लौट रहे गैस एजेंसी के कारिंदे से गन प्वाइंट पर लुटेरों ने 45 हजार 320 रुपये लूट लिए। एक माह में दूसरी बार नडाला गैस एजेंसी के कारिंदों से लूट की वारदात हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी चालक करण ने बताया कि वह नडाला की स्वर्ण गैस एजेंसी के गैस सिलिंडर गांव-गांव सप्लाई करता है। सोमवार शाम को वह अपने साथी रवि निवासी इब्राहिमवाल के साथ छोटा हाथी नं. पीबी09एक्स0498 से गांव कूका मंड धुस्सी से होते हुए वापस नडाला आ रहे थे। अचानक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोग मुंह बांधकर गांव इब्राहीमवाल की तरफ से आए और उन्हें पीटने लगे। उन लोगों ने उन पर पिस्टल तान दी और 45 हजार 320 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह, थाना प्रभारी बेगोवाल दीपक शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। गैस एजेंसी के मालिक जगजीत सिंह भगताना ने बताया कि उनकी नडाला में स्वर्ण और मेहरबान गैस के नाम से दो एजेंसियां हैं और करीब एक माह पहले भी गांव मकसूदपुर से भुलत्थ रोड तक लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उनके कारिंदों से 6600 रुपये लूटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed