फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot in Milk Dairy in Moga

Moga Crime: दूध की डेयरी में घुसे नकाबपोश, मालिक को पिस्टल दिखाकर 25 हजार का कैश लूट हुए फरार

Wed, 18 Oct 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:55 AM IST
सार

लुटेरों ने बंदूक दिखाकर डेयरी से 25 हजार का कैश लूट लिया। डेयरी के मालिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला करने की कोशिश की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Loot in Milk Dairy in Moga
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोगा के तीन नंबर चुंगी के पास मंगलवार रात एक दूध की डेयरी में बंदूक दिखाकर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना डेयरी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब एक दूध की डेयरी में दो नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक दिखाकर डेयरी से 25 हजार के करीब नकदी लूट ली और फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं, डेयरी मालिक ने विरोध करने पर हमला करने की कोशिश की। इस मामले में मौके पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दुकान के मालिक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के करीब दो नकाबपोश लुटेरों ने डेयरी पर आकर पिस्टल दिखाकर करीब 25000 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उनके विरोध करने पर उन्होंने हमला करने की कोशिश की और पीछे भागने पर एक हवाई फायरिंग भी किया।
विज्ञापन

 
मोगा थाना सिटी साउथ के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को एक डेयरी पर लूट हुई है। सीसीटीवी के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed