फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Loot From Medical Store Owner in Phagwara

Kapurthala: गन प्वाइंट पर मेडिकल स्टोर मालिक से हजारों की लूट, एक मिनट 7 सेकेंड में वारदात कर भागे आरोपी

Wed, 28 Aug 2024 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:50 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दो लुटेरे दुकान के अंदर दाखिल हुए और एक बाहर मोटरसाइकिल पर तैयार खड़ा था। वारदात के बाद तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

विज्ञापन
Loot From Medical Store Owner in Phagwara
फगवाड़ा में लूट - फोटो : संवाद

विस्तार

जन्माष्टमी की रात फगवाड़ा के गुरु हरगोबिंद नगर क्षेत्र में नकाबपोश तीन लुटेरे मात्र एक मिनट 7 सेकेंड में गन प्वाइंट पर एक मेडिकल स्टोर मालिक से हजारों रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित बंसल मेडिकोज के मालिक रमेश कुमार बंसल ने बताया कि सोमवार रात जब वह दुकान पर थे तो 9 बजकर 25 मिनट पर दो नकाबपोश युवक उनकी दुकान में दाखिल हुए। गन से उन्हें डरा धमका कर आरोपी गल्ले में पड़े करीब 50 हजार रुपये लेकर बेखौफ फरार हो गए। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि दो लुटेरे दुकान के अंदर दाखिल हुए और एक बाहर मोटरसाइकिल पर तैयार खड़ा था। वारदात के बाद तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। लूट की इस घटना के बाद एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी जसप्रीत सिंह व थाना सिटी के प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन लुटेरे आए हैं जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करके लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed