{"_id":"666d123b40618eefa9094c0d","slug":"loot-from-finance-company-employee-in-dasuha-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गन प्वाइंट पर लाखों की लूट, देर रात हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से गन प्वाइंट पर लाखों की लूट, देर रात हुई वारदात
Sat, 15 Jun 2024 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे।
- फोटो : संवाद
दसूहा के पोस्ट ऑफिस रोड पर शुक्रवार रात फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल दिखाकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली गई। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह फ्यूजन माइक्रो में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा दसूहा में वह रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर गया था।
वहां पर दो व्यक्तियों, जिनमें से एक मोना और एक सरदार था, ने उसके ऊपर पिस्तौल जैसा हथियार तान दिया और कहा कि तुम्हारे पास जितने भी पैसे हैं, निकालो, वरना तुम्हें गोली मार दूंगा। आरोपियों ने जबरदस्ती दो लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अलमारी में रखे 6000 रुपये निकाल कर भाग गए। आरोपियों का एक दोस्त बाहर अपनी मोटरसाइकिल पर खड़ा था। आरोपी उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी हासिल कर जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 379बी(2) आईपीसी और आर्म्स एक्ट 25-27-54-59 ए के तहत मामला दर्ज किया है।